कैथी भाषा English

कैथी भाषा › खतियान अनुवाद

कैथी खतियान का हिंदी अनुवाद

खतियान (Khatiyan या Khatian) ज़मीन के अधिकार का रिकॉर्ड है। बिहार और झारखंड में पुराने सर्वे के खतियान ज़्यादातर कैथी लिपि में लिखे हैं। हम आपके खतियान का पूरा हिंदी अनुवाद करते हैं, ताकि आप उसे खुद पढ़ सकें और सर्वे या अदालत के काम में इस्तेमाल कर सकें।

खतियान में क्या लिखा होता है

मौज़ा (गाँव) का नाम और थाना नंबर, खाता नंबर, रैयत (ज़मीन वाले) का नाम, पिता का नाम, जाति और पता।

हर प्लॉट का खेसरा नंबर, रकबा (एकड़ या डिसमिल में), ज़मीन की किस्म, चौहद्दी, और सालाना लगान।

अनुवाद में ये सब खाने उसी क्रम में हिंदी में लिखे जाते हैं, जिससे मूल खतियान से मिलान आसान रहे।

खतियान का अनुवाद कब चाहिए

बिहार के विशेष भूमि सर्वेक्षण में स्व-घोषणा (वंशावली और ज़मीन का ब्योरा) भरते समय।

दाखिल-खारिज, बंटवारा, ज़मीन की ख़रीद-बिक्री से पहले जाँच, या अदालत के मामले में।

अनुवाद कैसे पाएं

Google से लॉग इन करें, खतियान के हर पेज की साफ़ फोटो या PDF अपलोड करें, और ऑनलाइन भुगतान करें।

अनुभवी कैथी जानकार हाथ से अनुवाद करते हैं। 2 से 5 कार्य दिवस में हिंदी PDF 'मेरे ऑर्डर' में मिलती है, और Telegram जोड़ा हो तो वहाँ भी।

अगर कोई पेज पढ़ा नहीं जा सकता, तो उस पेज का पैसा लौटा दिया जाता है।

ध्यान दें

यह अनुवाद आपकी समझ और काग़ज़ी काम के लिए है। कोई दफ़्तर या अदालत इसे किस रूप में मानेगा, यह उसी के नियमों पर निर्भर है।

शुल्क

पेजदर
1 से 4 पेज₹500 प्रति पेज
5 से 10 पेज₹500 प्रति पेज, कुल पर 10% छूट
10 से ज़्यादा पेज₹500 प्रति पेज, कुल पर 20% छूट

उदाहरण: 6 पेज = ₹3,000 − 10% = ₹2,700

अनुवाद शुरू करें

और जानकारी