कैथी भाषा English

कैथी भाषा › केवाला अनुवाद

केवाला (बैनामा) का कैथी से हिंदी अनुवाद

केवाला (Kewala या Kevala) ज़मीन की ख़रीद-बिक्री का दस्तावेज़ है, जिसे बैनामा या रजिस्ट्री भी कहते हैं। पुराने केवाले अक्सर कैथी लिपि में हाथ से लिखे होते हैं। हम पूरे केवाले का हिंदी अनुवाद करते हैं।

केवाले में क्या होता है

बेचने वाले और ख़रीदने वाले के नाम, पिता के नाम और पते, बिक्री की रक़म, और तारीख़।

ज़मीन का ब्योरा: मौज़ा, थाना नंबर, खाता और खेसरा नंबर, रकबा और चौहद्दी।

गवाहों के नाम, लिखने वाले (कातिब) का नाम, और रजिस्ट्री दफ़्तर का ब्योरा।

केवाले का अनुवाद क्यों चाहिए

पुश्तैनी ज़मीन किसने, कब और किससे ख़रीदी, यह साबित करने के लिए। भूमि सर्वे, दाखिल-खारिज और ज़मीन के झगड़ों में यह सबसे काम का कागज़ होता है।

अनुवाद कैसे पाएं

केवाले के हर पेज की साफ़ फोटो या PDF अपलोड करें। लंबे केवाले में पेज ज़्यादा होते हैं; 5 या ज़्यादा पेज पर 10% और 10 से ज़्यादा पेज पर 20% छूट मिलती है।

अनुभवी कैथी जानकार हाथ से अनुवाद करते हैं। 2 से 5 कार्य दिवस में हिंदी PDF आपके खाते में मिलती है।

ध्यान दें

यह अनुवाद आपकी समझ और काग़ज़ी काम के लिए है। कोई दफ़्तर या अदालत इसे किस रूप में मानेगा, यह उसी के नियमों पर निर्भर है।

शुल्क

पेजदर
1 से 4 पेज₹500 प्रति पेज
5 से 10 पेज₹500 प्रति पेज, कुल पर 10% छूट
10 से ज़्यादा पेज₹500 प्रति पेज, कुल पर 20% छूट

उदाहरण: 6 पेज = ₹3,000 − 10% = ₹2,700

अनुवाद शुरू करें

और जानकारी